Ayodhya by-election, अखिलेश यादव ने खेला बड़ा दांव, सीएम योगी के सामने सपा ने सांसद अवधेश को दी ये बड़ी जिम्मेदारी
अखिलेश यादव ने खेला बड़ा दांव, सीएम योगी के सामने सपा ने सांसद अवधेश को दी ये बड़ी जिम्मेदारी सपा के अवधेश प्रसाद इसी सीट से विधायक रहते हुए पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद लल्लू सिंह को हराकर सांसद बने हैं।
विस्तार
अयोध्या उपचुनाव को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा दांव खेला है। मुख्यमंत्री योगी के सामने सपा से अवधेश को कमान दी गई है। सपा ने पांच अन्य सीटों पर भी तैयारी के लिए चुनाव प्रभारी तय कर दिये हैं |
इसी बीच, विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट की कमान सांसद अवधेश प्रसाद को दी है। भाजपा से यहां की जिम्मेदारी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों में ली है।
सपा के अवधेश प्रसाद इसी सीट से विधायक रहते हुए पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद लल्लू सिंह को हराकर सांसद बने हैं। अवधेश के साथ विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को मिल्कीपुर से प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सपा ने पांच अन्य सीटों पर भी उपचुनाव की तैयारियों के लिए दिग्गज उतार दिए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से दलित जाति के अवधेश प्रसाद पर दांव लगाया था और उनकी यह रणनीति सफल रही।

कोई टिप्पणी नहीं