वैक्सीन रखने वाले फ्रीजर में बीयर की कैन हो रही ठंडी, बुलंदशहर के सरकारी अस्पताल से आई चौंकाने वाली
बुलंदशहर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां वैक्सीन रखने वाले डीप फ्रीजर में बीयर की कैन भी ठंडी की जा रही थी. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
The gorakhpur news
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां वैक्सीन रखने वाले डीप फ्रीजर में बीयर की कैन भी ठंडी हो रही थी. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. घटना की सूचना पर महकमे में हड़कंप मच गया. विभागीय अधिकारी अब मामले की जांच करा कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं. फिलहाल, मामला पर चल रही हैं जाँच |
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने नवजात बच्चों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में बीसीजी पोलियो वैक्सीन के अलावा जीवन रक्षक दवाएं, हेपेटाइटिस बी वैक्सीन व उपचार हेतु अन्य दवाएं डीप फ्रीजर में रखने के निर्देश/आदेश दिए हैं. लेकिन बुलंदशहर के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इन निर्देशों/आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं. इसकी बानगी जिले के एक सीएचसी में देखने को मिली.
दरअसल, बुलंदशहर के धरपा स्थित सरकारी सीएचसी में दवाओं के रखने के लिए बने फ्रीजर में बीयर की कैन ठंडी की जा रही थी. तभी फ्रीजर में रखी बीयर कैन की फोटो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर ली और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. जब खबर मीडिया में आई तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया. और आगे की कारवाही हो रही हैं |

कोई टिप्पणी नहीं