Varanasi news, BHU में सक्रिय हैं खून के सौदागर: मरीजों के रिश्तेदार बनकर खून देने पहुंच रहे फर्जी डोनर, ऐसे हो रहा खुलासा
बीएचयू अस्पताल में खून के सौदागरों का गिरोह सक्रिय है। खून देने के बदले में ये मरीजों से दो- तीन हजार रुपये वसूलते हैं। पिछले दो महीने में तीन युवकों की जालसाजी पकड़ी गई है। जिसके बाद उन्हें चेतावनी दी गई।
![]() |
विस्तार
बीएचयू अस्पताल में रक्तदान के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। यहां मरीज के भाई, रिश्तेदार बनकर खून देने वालों का गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य ब्लड बैंक के बाहर मरीजों को झांसे में लेकर उनके लिए ब्लड डोनेट करने की बात कहते हैं। इसके लिए वे किसी से दो हजार तो किसी से तीन हजार रुपये की मांग करते हैं। ब्लड बैंक के अंदर पंजीकरण और पूछताछ काउंटर पर जालसाजों की पोल खुल जाती है। पिछले दो महीने में तीन युवकों की जालसाजी पकड़ी गई है। ब्लड बैंक के स्टाफ ने उन्हें चेतावनी देने के साथ ही मामले से प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कंट्रोल रूम को अवगत करा दिया है।
ब्लड बैंक में केवल हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, कैंसर से पीड़ित और गर्भवती महिलाओं को बिना उनके परिजनों के ब्लड डोनेट किए ही उन्हें खून मिलता है। बीएचयू ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि ब्लड बैंक में पंजीकरण काउंटर और ब्लड लेने वाली टीम को सतर्क कर दिया गया है। ब्लड बैंक की टीम संबंधित विभाग से भर्ती मरीज की पूरी जानकारी लेने बाद ही उनके परिजनों को ब्लड डोनेट करने की अनुमति दे रही है।

कोई टिप्पणी नहीं