Bareilly news, बरेली में आग का तांडव: पाँच घंटे धधकती रही डेलापीर मंडी,
विस्तार
बरेली की डेलापीर फल मंडी में बृहस्पतिवार आधी रात भीषण आग लग गई। इससे 30 दुकानें जलकर राख हो गईं। इनमें रखे करीब सात करोड़ रुपये के फल भी जलकर नष्ट हो गए। अग्निशमन दल के देरी से पहुंचने की वजह से आग फैलती चली गई। मंडी में आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। मंडी के ओवरहेड टैंक का मोटर डेढ़ साल से खराब है। मौके पर पहुंची दमकल टीम को पानी नहीं मिला। इस पर दमकल टीम ने दूसरे संसाधनों को तलाशना शुरू किया। अंदर पानी की आपूर्ति का कोई साधन न होने से जहां दमकल स्टाफ बेबस हो गया
रात करीब 12:00 बजे फल मंडी के ज्यादातर कारोबारी अपनी दुकानें बंदकर घर जा चुके थे। फल मंडी के शेड में आठ नंबर दुकान के पास अचानक लपटें उठने लगीं। दूसरी आढ़त पर मौजूद फल कारोबारी बबलू ने यह देखकर शोर मचाया तो कुछ व्यापारी व उनके कर्मचारी आ गए। इन लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। कारोबारियों ने मंडी गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी। उसी वक्त अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी गई, लेकिन टीम 50 मिनट बाद मौके पर पहुंची। पांच फायर ब्रिगेड वाहन आग बुझाने में जुट गए। मंडी में पानी न होने से टीम को बाहर से पानी लाना पड़ा।


कोई टिप्पणी नहीं