Bareilly News: बरेली में कांग्रेस नेता की बेटी से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली।
Headline
बरेली में कांग्रेस नेता की बेटी से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों की तस्वीर और उनकी बाइक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसके आधार पर पुलिस तलाश कर रही है।
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाएं दोबारा शुरू हो गई हैं। कोहाड़ापीर इलाके में डीआईओएस दफ्तर की क्लर्क प्रियांशा सक्सेना के साथ शुक्रवार सुबह ऐसी ही वारदात हो। प्रेमनगर पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दिया।
बिहारीपुर सिविल लाइंस निवासी प्रियांशा सक्सेना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं। वह रोज की तरह बेटे अयांश जौहरी को लल्ला मार्केट के पास स्कूल छोड़ने गई थीं। पौने आठ बजे वह बेटे को स्कूल गेट पर उतारकर जैसे ही आगे बढ़ीं कि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के आवास के पास पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। चेन में सोने का लॉकेट भी था।
पिता हैं कांग्रेस नेता
प्रियांशा महानगर कांग्रेस प्रवक्ता व पीसीसी सदस्य योगेश जौहरी की बेटी हैं। योगेश के बड़े भाई का देहांत 31 अगस्त को हो गया था। उनके अस्थि विसर्जन के लिए वह हरिद्वार गए हैं। पति के निधन के बाद प्रियांशा अपने पिता के पास ही रहती हैं। इस घटना से कांग्रेसियों में भी रोष दिखा।

कोई टिप्पणी नहीं