Deoria news, ग्राम प्रधान ने महिलाओं संग मिलकर महिला को पीटा, वीडियो वायरल
Headline
सलेमपुर भागलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत महाथापार की प्रधान ममता देवी का कुछ महिलाओं के साथ एक महिला की पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई करने वाली ग्राम प्रधान महिला पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा के छोटे भाई जयनाथ कुशवाहा गुड्डन की पत्नी हैं। इसको लेकर गांव में अनेक प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं।
विस्तार
हालांकि यह विवाद किस कारण हो रहा है, पीड़ित महिला को खुद नही पता चल रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के महाथापार गांव निवासी ममता देवी गांव की प्रधान हैं। उनके पति जयनाथ कुशवाहा गुड्डन भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रह चुके हैं
इनके बड़े भाई रविंद्र कुशवाहा सलेमपुर लोक सभा से लगातार दो बार सांसद रह चूके हैं। ससूर स्व हरिकेवल प्रसाद भी कई बार सांसद और विधायक रह चूके थे। राजनीतिक घराने से जुड़े होने के चलते गांव के लोग काफी दिनों से प्रधानी की जिम्मेदारी ममता देवी के सिर पर सौंप दिया।
खुले में जमकर हो रही पिटाई के चलते क्षेत्र में अनेक प्रकार की चर्चाएं शुरू हो रही है। लोगों का कहना ग्राम प्रधान पूर्व सांसद का हवालात देते हुए दबंगई करती हैं। सांसद के प्रभाव में पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती है।

कोई टिप्पणी नहीं