Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को लगी गोली
विस्तार
सुइथाकलां। जिले के तीन थानों की पुलिस टीम से पशु तस्करों की सरपतहां थाना के पटैला में शनिवार की रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों पशु तस्करों के पैर में गोली लगी, इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनके पास से तीन देसी तमंचे, दो खोखा, एक कारतूस, एक पिकअप, चार गोवंश और एक हजार रुपये बरामद हुआ। तीनों अभियुक्तों को घायल अवस्था में पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
सूचना मिलने पर सरपतहां थानाध्यक्ष अरविंद सिंह अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहन और वांछित अभियुक्तों की तलाश में सरपतहां मोड़ पर मौजूद थे। पुलिस को खबर मिली कि एक पिकअप पर गोवंश लादकर कुछ गो तस्कर गोवध के लिए सूरापुर सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे हैं। इसी रास्ते से शाहगंज जाएंगे। इनके पास अवैध असलहा और कारतूस भी है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस सड़क के दोनों किनारों पर घेराबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद चार पहिया वाहन तेजी से सूरापुर की तरफ से आती हुई दिखी। पुलिस टीम ने जब टाॅर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया तो जहां पिकअप चालक पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया वहीं दूसरी ओर पिकअप सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पिकअप चालक वाहन को पट्टीनरेंद्रदपुर की तरफ लेकर भागने लगा। पशुतस्करों के संबंध में थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल थानाध्यक्ष खुटहन दिव्य प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष शाहगंज रोहित मिश्रा और जौनपुर कंट्रोल रुम को सूचना दी। पट्टीनरेंद्रपुर की तरफ भाग रहे पिकअप चालक का पीछा थानाध्यक्ष सरपतहां ने शुरू किया। पटैला मोड़ पर पहुंचते ही पिकअप को थानाध्यक्ष शाहगंज व थानाध्यक्ष खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम ने घेर लिया। चारों ओर से अपने को घिरा देखकर पशुतस्कर पटैला की तरफ भागने लगे। पशुतस्करों ने पुलिस टीम को निशाना बना कर फायरिंग कर दी, आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने फायरिंग तीनों घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं