Breaking News

UP News : आगरा में महिला अधिवक्ता की हत्या पति की हालत गंभीर

 Headline : आगरा में  एक महिला अधिवक्ता का कत्ल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

महिला अधिवक्ता का फाइल फोटो UP Prime news


विस्तार 

आगरा के अमरपुरा (जगदीशपुरा) में सबमर्सिबल पंप सही कराने के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर हमला बोल दिया। छोटे भाई की अधिवक्ता पत्नी शालिनी राजपूत को डंडे और सरिया से पीटा। उनके सिर में गहरी चोट लगी। उन्होंने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। उनके पति भी गंभीर घायल हैं। पुलिस ने जेठ-जेठानी सहित 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी घर से फरार है।

अधिवक्ता शालिनी राजपूत के पति मनोज राजपूत चांदी की पायल का काम करते हैं। उनकी शादी को 10 साल हुए थे। मनोज और उनके बड़े भाई अजय अलग-अलग घर में रहते हैं। मनोज के घर के बाहर सबमर्सिबल पंप लगा हुआ है। पंप खराब हो गया था। बुधवार दोपहर को वह पंप को सही कहा रहे थे। इसका चैंबर भी बनाया जाना था। 

आरोप है कि पंप को सही कराने के दाैरान शालिनी के जेठ अजय, जेठानी सपना, दीपक, पूजा, पुष्पा देवी, राजकुमारी, आकाश सहित अन्य लोग आ गए। उन्होंने लाठी-डंडे और सरिया से हमला बोल दिया। शालिनी और मनोज को बेरहमी से पीटा। उनके सिर में गंभीर चोट लगीं। परिजन ने उन्हें सिकंदरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी माैत हो गई।थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के भाई शिवशंकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी चचिया सास राजकुमारी को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार हैं और उनको पुलिस खोज रही हैं। 
 





कोई टिप्पणी नहीं