Varanasi news, काशी में महिलाओं की सुरक्षा का खास प्लान, रात में शहर के इन स्थानों पर PRV रहेगी तैनात
Headline
वाराणसी में महिला सुरक्षा को लेकर योजना बनाई गई है। रात में महिलाओं के लिए शहर में छह थाना क्षेत्रों में विशेष PRV (Police Response Vehicle ) 112-UP तैनात रहेगी। इससे अंधेरे में भी घर से निकलने वाली महिलाओं को सुरछा महसूस होंगी।
विस्तार
बड़ी घटना होने पर संबंधित थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराती हैं। ये पीआरवी लंका, रोहनिया, कैंट, सिगरा, सारनाथ और बड़ागांव में तैनात है। अगर कोई महिला असुरक्षित महसूस करती है, सुनसान जगह पर अकेली है या उसे वाहन नहीं मिल रहा है तो वह 112 पर फोन कर सकती है। महिला पीआरवी की टीम उनकी मदद करेगी।
एक टीम में 4 पुलिसकर्मी
एक पीआरवी में दो महिला व एक पुरुष आरक्षी सहित चार पुलिसकर्मी रहेंगे। ये आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगी। पहली शिफ्ट सुबह सात से दोपहर तीन, दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन से रात ग्यारह बजे और तीसरी शिफ्ट रात 11 से सुबह 7 बजे तक होगी। थानों के सीयूजी नंवर पर भी यह सुविधा रहेगी।
अधिकारी बोले
महिलाओं की सुरक्षा के लिए छह विशेष महिला पीआरवी का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर टीम महिलाओं की सहायता के लिए पहुंचेगी। साथ ही उन्हें घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी। -अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, डायल 112
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं