Breaking News

महाकुंभ हादसा: मासूम को महाकुंभ गोद में लिए मां को तलाशती रही बेटी, घंटों बाद मिला निर्जीव शव

 महाकुंभ हादसा: मासूम को महाकुंभ गोद में लिए मां को तलाशती रही बेटी, घंटों बाद मिला निर्जीव शव

मृतिका का फाइल फोटो up prime news

विस्तार 

प्रयागराज | महाकुंभ के दौरान मची भगदड़ में आजमगढ़ की एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद जब उसका शव घर पहुंचा, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां से बिछड़ने के बाद बेटी अपनी छह माह की बच्ची को गोद में लिए घंटों तक बिलखती रही और मां को तलाशती रही। जब शव मिला, तो वहां का मंजर भावुक कर देने वाला था।


स्नान करने गई थीं, लेकिन लौटी अर्थी पर


आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बरवा गांव निवासी कमलावती चौहान (53) पत्नी बृजलाल चौहान 28 जनवरी को अपनी बेटी, छह माह की नातिन और बहू के साथ प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए गई थीं। पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई।

भीड़ के सैलाब में कमलावती अपनी बेटी का हाथ छोड़ अलग हो गईं और फिर मौत की चपेट में आ गईं।


मां को ढूंढती रही बेटी, घंटों बाद मिला शव


भगदड़ के बीच बेटी ने अपनी मासूम बच्ची को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की। किसी तरह वह अपनी भाभी को भी ढूंढने में कामयाब रही, लेकिन मां का कोई पता नहीं चला। मां को तलाशने के लिए बेटी ने हर संभव कोशिश की, लेकिन घंटों बाद जब कमलावती का शव मिला, तो वह फूट-फूटकर रोने लगी।


गांव में मातम, घर में मचा कोहराम


बुधवार की रात करीब 11 बजे जब कमलावती चौहान का शव उनके पैतृक गांव रसूलपुर बरवा पहुंचा, तो पूरे घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग बेसुध होकर रोने लगे। आसपास के लोग और रिश्तेदार सांत्वना देने पहुंचे, लेकिन उस मातम भरे माहौल में हर आंख नम हो गई।


महाकुंभ में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। भगदड़ में अपनों को खोने वाले परिवारों की चीखें इस बात की गवाही दे रही हैं कि भीड़ नियंत्रण में कहीं न कहीं बड़ी चूक हुई है।









1 टिप्पणी: