UP Prime News: जालौन में पोती का खौफनाक कबूलनामा, प्रेमी संग पकड़े जाने पर दादी को सिलबट्टे से मार डाला!
UP Prime News: जालौन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पोती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की गहन पूछताछ के बाद पोती ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
![]() |
| jalaun murder - photo :up prime news |
विस्तार
क्या है पूरा मामला?
जालौन जिले के भदेवरा गाँव में 73 वर्षीय परमा देवी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पता चला है कि परमा देवी की पोती, पल्लवी उर्फ मिनी (21), ने अपने प्रेमी दीपक के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार रात को जब प्रेमी दीपक पल्लवी से मिलने घर आया था, तब दादी परमा देवी ने दोनों को कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। दादी के विरोध करने पर पल्लवी और दीपक ने सिलबट्टे से उनके सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद, दोनों ने बाथरूम में जाकर अपने कपड़े और हाथ धोए, जिसके बाद दीपक फरार हो गया। पल्लवी ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और झूठी कहानी सुनाई कि उसने एक व्यक्ति को छत के रास्ते भागते देखा था, लेकिन पुलिस की पूछताछ में वह टूट गई और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
प्रेम कहानी और वारदात की रात
पल्लवी और दीपक की प्रेम कहानी लगभग छह महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई थी। दीपक अपनी बहन की बर्थडे पार्टी में पल्लवी से मिला था। वारदात से दो दिन पहले दीपक पंखा ठीक करने के बहाने अपने जीजा के घर आया था। 11 सितंबर की रात को, व्हाट्सएप पर बातचीत के बाद, पल्लवी ने रात 11 बजे दीपक के लिए गेट खोला और उसे घर के अंदर बुला लिया। इसी दौरान दादी ने उन्हें देख लिया, जिसके बाद यह खौफनाक वारदात हुई।
पुलिस ने आरोपी पोती पल्लवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार प्रेमी दीपक की तलाश जारी है।

Very nyc news
जवाब देंहटाएं