Breaking News

UP Prime News: एटा में सांपों का खूनी खेल! 24 घंटे में 12 लोगों को डसा — किशोरी की मौत, डॉक्टरों ने दी जरूरी चेतावनी

 एटा (उत्तर प्रदेश):

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में इन दिनों धान की कटाई के सीजन के साथ ही सांपों का आतंक भी बढ़ गया है।

बीते 24 घंटे के भीतर जिले के अलग-अलग इलाकों में 12 लोगों को सांप ने डसा, जिनमें से एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।

ग्रामीण इलाकों में लोग दहशत में हैं और खेतों में काम करने वाले किसान अब भय के साये में फसल काटने को मजबूर हैं।

साँप सांकेतिक photo -: up prime news













किशोरी की दर्दनाक मौत

थाना जैथरा के नगला जवाहर गांव के निवासी शिवकुमार ने बताया कि उनकी बहन लवली (17) गुरुवार को खेत में काम कर रही थी।
इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया।
परिजन पहले आसपास इलाज कराते रहे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे जैथरा सीएचसी (Community Health Centre) ले जाया गया।
डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताई और मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

परिजन जब तक लवली को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किशोरी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


24 घंटे में डसे गए लोग (नामवार सूची)

इन घटनाओं में कासगंज और फिरोजाबाद के लोग भी शामिल हैं।
सांप के डसने से घायल लोगों की पहचान इस प्रकार है

  • राहुल (नगला प्रताप, थाना बागवाला)

  • धर्मेंद्र (निधौली खुर्द)

  • आर्यन (मंडी समिति, कोतवाली नगर)

  • अंकित शर्मा (अवागढ़)

  • धीरेंद्र प्रताप (मुजफ्फरपुर हिरौंदी, थाना मलावन)

  • ज्योति (नगला बुला, थाना पिलुआ)

  • बलवीर (उद्दनपुर)

  • मोहित (खेरिया खुर्द)

  • उवैद (घोड़िया कलां, थाना कोतवाली देहात)

  • गिरजा (मिलिक, फिरोजाबाद)

  • हरिप्रसाद (पिलखुनी, थाना सिढ़पुरा, जिला कासगंज)

सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


चिकित्सकों की अपील — झाड़-फूंक नहीं, इलाज पर भरोसा करें

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एस. चंद्रा ने कहा कि

“सांप के काटने पर घबराएं नहीं।
काटे गए हिस्से को साफ पानी से धोएं, लेकिन ब्लेड या किसी धारदार वस्तु से चीरा न लगाएं।
न ही उस हिस्से को कसकर बांधें।
मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज ले जाएं।
झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, क्योंकि देरी जानलेवा साबित हो सकती है।


धान की कटाई में बरतें सावधानी

डॉक्टरों और कृषि अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि

  • खेत में जाते समय जूते और पूरी बाजू के कपड़े पहनें।

  • फसल काटते समय टॉर्च या लाइट का प्रयोग करें।

  • खेतों के आसपास की झाड़ियों को साफ रखें ताकि सांपों के छिपने की जगह न मिले।




कोई टिप्पणी नहीं