Breaking News

दहला देने वाली घटना: कौशांबी में 60 वर्षीय केयर टेकर ने 3 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार!

 कौशांबी, उत्तर प्रदेश: मुख्यालय में एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। एक अस्पताल में काम करने वाले 60 वर्षीय केयर टेकर ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए, केवल तीन साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की।

आरोपी उमाशंकर। :-  up prime news 







घटना शुक्रवार की है। मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपनी तीन साल की बेटी के साथ शहर में किराए के कमरे में रहती है। उसका पति दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करता है। महिला के बगल में ही बसुहार निवासी उमाशंकर मिश्र भी किराए के कमरे में रहता है, जो एक अस्पताल में केयर टेकर के तौर पर काम करता है।

शुक्रवार को जब महिला सामान खरीदने के लिए जाने वाली थी, तो उसकी बेटी कमरे के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि उमाशंकर मिश्र ने बच्ची को चॉकलेट दी और उसे अपने कमरे में ले गया। जब महिला वापस लौटी और बेटी को खोजते हुए उमाशंकर के कमरे में पहुंची, तो उसने जो देखा वह दिल दहला देने वाला था। उमाशंकर बच्ची के साथ हैवानियत कर रहा था।

महिला ने शोर मचाया तो आरोपी बुजुर्ग बच्ची को कमरे में ही ताला बंद कर भाग निकला। मां के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया। एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी उमाशंकर मिश्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

रवि रात पुलिस ने आरोपी उमाशंकर को रायबरेली भागने की फिराक में गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

मासूम को हुआ संक्रमण, परिजन परेशान:

इस दरिंदगी से मासूम की जान पर बन आई है। बालिका को गंभीर संक्रमण हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है। बालिका की हालत को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं। घटना की जानकारी होने के बाद से पुलिस अधिकारी लगातार पीड़िता के परिजनों के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दे रहे हैं।

शहर भर में भारी आक्रोश:

मासूम के साथ हुई इस घटना ने शहर के लोगों को चौंका दिया है। जिस तरह की हैवानियत इस बुजुर्ग ने दिखाई है, उससे परिजनों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों में भी जबरदस्त आक्रोश है। तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई इस घटना को लेकर अब माता-पिता अपने बच्चों को लेकर सतर्क हो गए हैं। पीड़िता की मां चीख-चीख कर कह रही है कि अब ऐसे दरिंदों के डर से बच्चों को घर से बाहर निकलने पर भी रोक लगानी पड़ रही है।

क्या कहते हैं अधिकारी?

राजेश कुमार, एसपी ने बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रायबरेली भागने की फिराक में था। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं