Chitrakoot news, सरकारी स्कूल में रील बनाने से रोका तो भिड़ गये आपस मे दो अध्यापक
चित्रकूट के स्कूल में दो शिक्षकों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। महिला शिक्षक ने पुरुष शिक्षक पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इसके बाद पुरुष शिक्षक ने भी थप्पड़ चलाए। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में दो शिक्षकों के बीच विवाद गहरा गया। देखते ही देखते एक पुरुष शिक्षक और महिला शिक्षक भिड़ गए। महिला शिक्षक जैसे ही नाराज हुई पुरुष शिक्षक ने मोबाइल फोन पर इसे रेकॉर्ड करना शुरू कर दिया। इससे आक्रोशित महिला शिक्षक ने दनादन थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया। पहले तो पुरुष शिक्षक वीडियो बनाता रहा। इसके बाद उसने भी थप्पड़ चलाना शुरू कर दिया। किसी तीसरे व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही वायरल हो गया। इसके बाद शिक्षकों की इस हरकत की चर्चा शुरू हो गई है।
स्कूल में मारपीट पर गहराया मामला
चित्रकूट में स्कूल में मारपीट होने को लेकर लोगों ने शर्म की बात करार दिया। दरअसल, स्कूल में मोबाइल में वीडियो को लेकर एक शिक्षिका की एक पुरुष शिक्षक के साथ विवाद होने लगा। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने बात करते-करते एक दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जिले में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
दावा किया जा रहा है कि महिला शिक्षक सपना शुक्ला स्कूल में रील बनाती रहती है। वह बच्चों को पढ़ाती नहीं हैं, जिससे दूसरे शिक्षक उनसे नाराज थे। शिक्षक औधेश तिवारी ने महिला शिक्षक का स्कूल के भीतर मोबाइल चलाने का वीडियो बनाने का प्रयास किया। इसके बारे में महिला शिक्षक को जानकारी मिली। इसको लेकर दोनों में बहस होने लगी। देखते ही देखते दोनों शिक्षकों में मारपीट होने लगी।
खंड शिक्षा अधिकारी कर रहे जांच
वायरल वीडियो को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मामले की जानकारी है। यह मामला करीब 12 से 16 दिन पुराना है। इस मामले के सामने आने के बाद जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षक छुट्टी लेकर चली गई हैं। दोनों शिक्षको ने एक-दूसरे पर केस भी दर्ज कराया गया है। पुलिस की ओर से अलग जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में पता चला है महिला शिक्षक स्कूल में वीडियो बनाती रहती थी, इस बात को लेकर दूसरे शिक्षक नाराज थे। इसी को लेकर दोनों में मारपीट हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं