Breaking News

Kanpur news, कन्नौज रेप कांड में नया अपडेट: नवाब सिंह का होगा डीएनए टेस्ट!... पूर्व ब्लॉक प्रमुख की जमानत अर्जी पर 16 को सुनवाई होने वाली

 कन्नौज कांड में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि के लिए आरोपी नवाब सिंह का डीएनए जांच कराएगी। एसपी ने डीएनए की जांच की मंजूरी के लिए मांग की है। उधर, 12 अगस्त को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे जाने के बाद आरोपी ने जमानत अर्जी दाखिल की थी, उस पर 14 अगस्त को सुनवाई हुई। आरोपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 16 अगस्त तय की है।


आपको बता दें कि नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था। शुरुआती मेडिकल टेस्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने दुष्कर्म की बात कही थी। इसी बयान के आधार पर आरोपी नवाब सिंह यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की भी धारा बढ़ाई गई है। इसके साथ ही पुलिस की छह टीम उसकी बुआ की तलाश में जुटी हैं।

नवाब सिंह यादव file photo 





न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबाकि, कन्नौज मामले में लड़की की मेडिकल जांच से पता चला है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने कहा कि लड़की ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान में भी दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की है।

Kannauj SP अमित कुमार आनंद file photo

 उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की पुष्टि के साथ, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (बलात्कार) की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त आरोपों के साथ कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

नवाब सिंह file photo 






एसपी ने कहा कि लड़की की बुआ, जो कथित तौर पर नाबालिग को नवाब सिंह यादव के पास लेकर आई थी, उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह मंगलवार को पुलिस के सामने पेश नहीं हुई। 

कन्नौज कांड file photo 






न्होनें कहा कि महिला पर भी मामला दर्ज किया जाएगा और पुलिस फिलहाल उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता के साथ मौजूद रही उसकी बुआ की तलाश के लिए पुलिस की छह टीम लगाई गई हैं। 

पहले 17 मुकदमों में पुलिस नहीं रख सकी थी हाथ, इस बार कड़ी कार्रवाई

नवाब सिंह यादव का यह सियासी रसूख ही था कि उसके खिलाफ अलग-अलग समय पर कुल 17 मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन कभी पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी। यह मुकदमे बसपा, भाजपा, सपा शासन में लगते रहे। भाजपा की पिछली सरकार में भी मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

इस बार चूंकि मामला एक नाबालिग की असमत से जुड़ा था, तो पुलिस ने कार्रवाई करने में कोई हिचक नहीं दिखाई। अब उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। आगे और भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।



कोई टिप्पणी नहीं