Breaking News

bhadohi news : भदोही में सपा विधायक के आवास पर युवती ने फंदे से लटककर मौत को लगाया गले

 Headline: भदोही जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सपा विधायक के आवास पर एक युवती ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। 









विस्तार

सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर एक 18 वर्षीय युवती नाजिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाजिया विधायक के आवास पर तीसरी मंजिल के एक कमरे में रहती थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के दौरान विडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है ताकि पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो सके। इसके लिए दो डॉक्टरों की एक पैनल बनाई गई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के असल कारणों का पता चलेगा । इस घटना के बाद विधायक के आवास और आसपास के इलाके में गहरी चिंता और शोक का माहौल बना है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओ को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं