Kushinagar news : आधी रात को आर्केस्ट्रा डांसरों के घर कार सवार मनबढ़ों का धावा, जबरन गाड़ी में बैठाकर उठा ले गए
Headline:कुशीनगर में आधी रात को कार सवार मनबढ़ों ने आर्केस्ट्रा डांसरों के घर धावा बोल दिया। उन्होंने फायरिंग कर दहशत फैलाई। डांसरों को जबरन गाड़ी में बैठाकर उठा ले गए।
विस्तार
यूपी के कुशीनगर में आधी रात को कार सवार मनबढ़ों ने आर्केस्ट्रा डांसरों के घर धावा बोल दिया। उन्होंने फायरिंग कर दहशत फैलाई, डांसरों को जबरन गाड़ी में बैठाकर उठा ले गए। आर्केस्ट्रा डांसरों के मकान मालिक ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पाते ही एक्टिव हुई पुलिस ने रात भर कुशीनगर के चप्पे-चप्पे की निगरानी की और भोर होते-होते मनबढ़ युवकों को पकड़कर डांसरों को उनके चंगुल से छुड़ा लिया। आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है।
यह घटना, कुशीनगर के रामकोला के चंदरपुर गोबरही चौराहे की है। यहां नैमुल अंसारी की मकान में किराए पर आर्केस्ट्रा की दो डांसर रहती हैं। रविवार की रात 11 बजे के बाद फॉर्च्यूनर से कुछ मनबढ़ युवक डांसरों के घर पहुंचे। उन्होंने डांसरों को धमका कर गाड़ी में बैठने को कहा। डांसरों ने इनकार किया तो मनबढ़ गाली- गलौज पर उतर आए। उन्होंने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों डांसरों को गाड़ी में जबरन बिठाकर फरार हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं