Breaking News

Gorakhpur news, पुलिस ने तीन किलो सोना, 3 करोड़ नकद के साथ 6 को पकड़ा- नेपाल से लखनऊ जा रहे थे खपाने

 Headline

पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से तस्करी कर भारी मात्रा में सोना का बुलियन आने वाला है। पुलिस की लखनऊ और गोरखपुर की तीन अलग-अलग टीमों ने बार्डर पर निगरानी तेज कर दी। महराजगंज और बहराइच में एक साथ कार्रवाई की। दोनों जिलों में तीन-तीन कूरियर दो कार से सोना और नकद लेकर आ रहे थे। 













विस्तार

 पुलिस की तीन टीमों ने सोमवार को महराजगंज और बहराइच में नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा तीन किलो विदेशी सोना व तीन करोड़ नकद के साथ छह लोगों को पकड़ा है। तस्करी में इस्तेमाल दो कार को भी जब्त किया गया है।


पुलिस जब पूछताछ की पता चला कि महराजगंज और बहराइच में सोना को बेचा गया है, इसी से तीन करोड़ नकद मिला है, जबकि तीन किलो सोना को गोरखपुर, महराजगंज और लखनऊ में खपाने की योजना है।


नेपाल फिर बना सोना तस्करों का अड्डा

गोरखपुर। करीब पांच साल पहले तक सोना की तस्करी हेतु धंधेबाजों के लिए नेपाल सबसे मुफीद था। खुफिया एजेंसियों के सतर्क होने के बाद तस्करों ने रास्ता बदल दिया और बैंकाक के रास्ते सोना मंगाकर कोलकाता से लाने लगे। इधर, लगातार हुई कार्रवाई और धरपकड़ के बाद सोना तस्करों के लिए नेपाल फिर उनका अड्डा बना गया है।


कोई टिप्पणी नहीं