Meerut news, मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े जेई की बेटी का अपहरण कर मांगी 4 करोड़ की फिरौती
विस्तार
मेरठ में सोमवार दोपहर बदमाशों ने जेई की बेटी को घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया। उसके बाद इंजीनियर से चार करोड़ की फिरौती मांगी गई। सूचना मिलने पर पुलिस जब कारवाही की तो बदमाश बच्ची को छोड़कर फरार हो गए।
यूपी के के मेरठ में सोमवार दोपहर बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए जल निगम के जेई की बेटी का घर के बाहर से अपहरण कर लिया और चार करोड़ की फिरौती मांगी। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को तुरंत बदमाशों की घेराबंदी में लगाया गया तो करीब दो घंटे बाद घर के पास बच्ची को छोड़कर फरार हो गए। अपहरणकर्ताओं की तलाश में टीम को लगाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं