Breaking News

Kushinagar news : आर्केस्‍ट्रा डांसरों को अगवा कर गैंगरेप के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़

 Headline : कुशीनगर में आर्केस्‍ट्रा की 2 डांसरों को अगवा कर गैंगरेप करने के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।और 6 आरोपी पहले से गिरफ्तार हैं। 








विस्तार

यूपी के कुशीनगर में आर्केस्‍ट्रा की दो डांसरों को अगवा कर गैंगरेप करने के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी संतोष मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपी फरार थे। देर रात पुलिस परोरहा नहर के पास बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी दोनों बाइक से वहां पहुंचे। पुलिस को देख वे घबरा गए और बैरिकेडिंग तोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने रोका तो दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगने से वह  दोनों घायल होकर वहीं गिर गए। घायल आरोपियों पर 25 हजार रुपए का इनाम था। पुलिस इस मामले पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

नशे में धुत युवको ने किया शर्मसार


रविवार की आधी रात के बाद नशे में धुत रईस जादों की करतूत से इलाका हतप्रभ है। सभी अच्छे खासे संपन्न परिवारों से हैं। नेपाल से शाम को कप्तागंज से लौटने के बाद इन्होंने किसी की बर्थडे पार्टी के लिए जमकर शराब पी और उसके बाद नर्तकियों को लाने पहुंच गए। नर्तकियों के इनकार के बाद इनका बवाल देर रात तक चला। कप्तानगंज में अजीत के घर पर पकड़े जाने से पूर्व इनको अपने परिवार के रसूख पर बड़ा भरोसा था। पुलिस ने इस पर पानी फेर दिया।

इलाके के लोगो का कहना है कि पकड़े गए सभी युवक अच्छे और संपन्न परिवारों से हैं। आर्थक सिंह पुत्र बरही ईस्टेट के आदित्य सिंह का बेटा है। लोगो का कहना है कि उसका नर्तकियों के यहां पहले भी आना जाना था। इसी तरह अजीत सिंह के पिता बृजनारायण सिंह निवासी सोहनी इलाके के बड़े जमींदार है।   जहा अजीत ही अक्सर पार्टी करने जाता था । इसी तरह गोरखपुर के डॉ विवेक सेठ पुत्र श्याम दुलारे सेठ निवासी फर्टिलाइजर रोड झुंगिया गेट थाना चिलुआताल, नागेन्द्र यादव निवासी शिवपुर गनेशपुर थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया हाल मुकाम मीरा हास्पिटल फर्टिलाईजर रोड झुंगिया गेट गोरखपुर थाना चिलुआताल और अश्वनी सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी विशुनपुरा थाना पिपराइच तथा कृष तिवारी पुत्र काशी तिवारी निवासी मेडिकल कालेज झुंगिया गेट नरायन नगरी सेमरा नं-दो थाना चिलुआताल भी अच्छे परवारों से हैं। सभी के परिवार का काफी रसूख माना करा है।

गिरफ्तार बदमाशों में चार गोरखपुर के रहने वाले
बदमाशों की पहचान नागेन्द्र यादव पुत्र कुशहर यादव निवासी शिवपुर गनेशपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया हाल मुकाम मीरा हास्पिटल फर्टिलाइजर रोड झुंगिया गेट गोरखपुर थाना चिलुआताल जिला गोरखपुर, अश्वनी सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी विशुनपुरा थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर, कृष तिवारी पुत्र काशी तिवारी निवासी मेडिकल कालेज झुंगिया गेट नरायन नगरी सेमरा नं-दो थाना चिलुआताल जिला गोरखपुर, आर्थक सिंह पुत्र आदित्य सिंह निवासी बरही कोठी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर, अजीत सिंह पुत्र बृजनारायण सिंह निवासी सोहनी थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर तथा डॉ विवेक सेठ पुत्र श्याम दुलारे सेठ निवासी फर्टिलाइजर रोड झुंगिया गेट गोरखपुर थाना चिलुआताल जिला गोरखपुर के रूप में हुई है।







कोई टिप्पणी नहीं