Sitapur news : रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आने से तीन की मौत
Headline:सीतापुर जिले में रील बनाते समय ट्रेन से हादसे में तीन लोगों की मौत होने की सूचना है। सिर्फ रील बनाने वाला जिंदा बचा है
![]() |
| मामले की जानकारी पर घर के बाहर उमड़ी भीड़। photo up prime news |
विस्तार
सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली इलाके में एक ही परिवार के चार लोग हरगांव रेल खण्ड पर रील बनाते समय ट्रेन की जद में आ गए। हादसे में तीन लोगों की तुरंत मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया है।
सिर्फ रील बनाने वाला व्यक्ति जिंदा बचा है।
लहरपुर मोहल्ला शेख टोला निवासी रहमान अंसारी के पुत्र मोहम्मद अहमद (26), मोहम्मद अहमद की पत्नी आयशा (24) और बेटा अब्दुल्ला(2) की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं