Breaking News

Lucknow News : बार बार मकान पर कब्जे से परेशान महिला जहरीला पदार्थ खाकर मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंची

 Headline : फिरोजबाद जिले के शिकोहाबाद की एक महिला जहर खाने के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंच गई। सुरक्षाकर्मियों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। वो जमीन पर बार बार हुए कब्जे को लेकर परेशान थी।

महिला फोटो up prime news

विस्तार

फिरोजाबाद की एक महिला शनिवार सुबह जहर खाकर मुख्यमंत्री आवास के पास कालिदास मार्ग पहुंची। पुलिस ने महिला को तत्काल पकड़ लिया। जब देखा कि उसकी हालत खराब हो रही है तो तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वह मकान पर कब्जा होने की वजह से परेशान है। पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी है। उसके बाद महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम रुखसाना है। वह फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बे के रुकनपुरा गांव की रहने वाली है।


एसीपी हजरतगंज अरविंद वर्मा ने बताया कि जानकारी की गई तो महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। वे लोग महिला को धमकी देते हैं कि उसके बेटे को जान से मार देंगे। महिला का कहना है कि मकान पर कब्जा होने और बेटे की हत्या की धमकी मिलने की वजह से वह बहुत दहशत में है। इसलिए उसने यहां आकर जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं