UP News : सुल्तानपुर डकैती मामले में एनकाउंटर में ढेर अनुज को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
Headline : सुल्तानपुर डकैती मामले में एनकाउंटर में ढेर अनुज को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अनुज चांदी बेचने में फंसा था। अनुज उन्नाव के शुक्लागंज में सराफा की दुकान में चांदी बेचने की फिराक में था, लेकिन व्यापारियों ने एसटीएफ को इसकी सूचना दे दी।
![]() |
| अनुज file photo up prime news |
विस्तार
सुल्तानपुर में सराफा कारोबारी की दुकान पर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाला अनुज प्रताप सिंह उन्नाव के शुक्लागंज में चार किलो चांदी बेचने की फिराक में था। इससे मिलने वाली रकम को लेकर वह किसी दूसरे राज्य में पनाह लेने वाला था। उसके पास मौजूद चांदी नई होने की वजह से सराफा कारोबारी को संदेह हुआ और उसने खरीदने खरीदने से मना कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक सुल्तानपुर की घटना से भयभीत व्यापारी ने अनुज के पास मौजूद चांदी नई होने और उसकी गतिविधियां संदिग्ध होने की जानकारी तत्काल व्यापार मंडल के अपने साथियों को दी, जिसके बाद एसटीएफ से इसे साझा किया गया। जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने उन्नाव जाकर अनुज की तलाश शुरू कर दी और उसे अचलगंज इलाके में घेर लिया।
पुलिस टीम को देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसे तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आजीवन कारावास के लिए करेंगे मजबूत पैरवी
अधिकारियों के मुताबिक डकैती में शामिल अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा कराने के लिए पुलिस अदालत में मजबूत पैरवी करने में मदद करेगी। पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के मुताबिक साक्ष्य संकलन में विशेष सावधानी बरती है।
साक्ष्यों की बरामदगी की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। वहीं दुकान की रेकी करने, घटनास्थल पर डकैतों की मौजूदगी और फरार होने के दौरान कई जगहों पर उनके आवागमन की सीसीटीवी फुटेज भी जुटाई गई हैं। डीजीपी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यापारी को मुकदमा लड़ने के लिए किसी वरिष्ठ अधिवक्ता की सेवाएं लेने की सलाह भी दी है।
पुलिस से भी मोर्चा लेने की थी तैयारी
डकैतों के दुस्साहस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पुलिस से भी मोर्चा लेने की पूरी तैयारी की थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक डकैती के दौरान मुख्य सरगना विपिन सिंह बोलेरो गाड़ी में हथियारों के साथ मौजूद था, ताकि पुलिस के आने पर मुकाबला किया जा सके।
सराफा डकैती कांड : मुठभेड़ में एक लाख का इनामी अनुज प्रताप सिंह भी ढेर
सुल्तानपुर सराफा डकैती में शामिल एक लाख के इनामी अमेठी निवासी अनुज प्रताप सिंह को सोमवार सुबह उन्नाव के अचलगंज में एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। गोली उसके सिर में लगी है। इससे पहले पांच सितंबर को एसटीएफ ने ही जौनपुर निवासी डकैत मंगेश यादव को ढेर किया था। मामले में कुल 15 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। नौ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दो मुठभेड़ में मारे गए हैं। डकैती में शामिल अरबाज, फुरकान, अंकित यादव और एक अज्ञात अब भी फरार हैं।
सुल्तानपुर जिला मुख्यालय के ठठेरी बाजार में 28 अगस्त को दिनदहाड़े सराफा कारोबारी भरतजी सोनी की दुकान में डकैती पड़ी थी। हथियारों से लैश पांच डकैत दो करोड़ के आभूषण उठा ले गए थे। इन पांच बदमाशों में अरबाज, फुरकान, मंगेश यादव, अंकित के साथ अमेठी के जनापुर थाना मोहनगंज निवासी अनुज प्रताप सिंह भी शामिल था। पुलिस के अनुसार दुकान में सबसे पहले घुसने वाला अनुज ही था, जिसने उस दिन सफेद शर्ट और नीली जींस पहनी थी।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं