Breaking News

Lucknow news: ढाबे पर फायरिंग की घटना में पुलिस ने बाराबंकी विधायक के भाई धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई है।

 Headline: लखनऊ के चिनहट इलाके के अयोध्या हाईवे स्थित आदर्श ढाबे की पार्किंग में फायरिंग की घटना में पुलिस ने बाराबंकी MLA के भाई धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस ने लाइसेंस निरस्त करने के लिए बाराबंकी डीएम को रिपोर्ट भेजी है। 

















विस्तार

बेटों के बीच प्रॉपर्टी का विवाद इंस्पेक्टर चिनहट अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार सुबह बाराबंकी मुनेश्वर विहार कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। उससे 380 बोर की पिस्टल और सात कारतूस मिले। पूछताछ में धर्मेंद्र ने बताया कि बेटे ऋषभ, प्रिंस प्रॉपर्टी का काम करते हैं। इनमें चार सितंबर को फोन पर गाली गलौज हुई थी। देर रात दोनों पक्ष आदर्श ढाबे पहुंचे। वहां झगड़ा होने लगा। उन्हें बहू ने सूचना दी । वह तत्काल ढाबे पर पहुंच कर बीच बचाव करने लगे। इस दौरान फायरिंग की गई


इंस्पेक्टर ने बताया कि फुटेज में धर्मेंद्र के हाथ में भी पिस्टल दिखी है। मौके से मिले खोखे व कारतूस का मिलान कराया जा रहा है। पिस्टल ब्लैस्टिक जांच के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक धर्मेंद्र का शस्त्रत्त् लाइसेंस बाराबंकी से बना है। ऐसे में लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट बना कर डीएम बाराबंकी को भेजी जा रही है। उसके बाद आगे की कारवाही हो रही हैं। 




कोई टिप्पणी नहीं