Breaking News

Varanasi news : काशी में कम होने लगा बाढ़ का पानी, शुरू की गई घाटों की सफाई

 Headline: वाराणसी में बाढ़ का पानी कम होने के बाद घाटो पर सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। दशाश्वमेध घाट पर रविवार को नमामि गंगे व नगर निगम की टीम ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ- सफाई की। 

Varanasi ghat file photo










विस्तार

वाराणसी में बाढ़ के बाद बदहाल घाटों की सूरत बदलने के लिए नमामि गंगे के स्वयं सेवकों एवं नगर निगम के कर्मचारियों ने रविवार को दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत घाट पर बिखरे व गंगा नदी में बहते पूजा सामग्री और बाढ़ के अवशिष्ट को बाहर निकाला गया। दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे व नगर निगम की टीम ने एक टन से अधिक कचरा गंगा से बाहर निकाला। गंगा सफाई के इस अभियान में शहरवासियों ने भी अपनी हिस्सेदारी निभाई। नमामि गंगे के आह्वान पर लोग इससे जुड़ कर काम कर रहे हैं। गंगा तट और घाटों पर सफाई के साथ ही नमामि गंगे के वॉलंटियर लोगों को गंगा सफाई के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। 







कोई टिप्पणी नहीं