Breaking News

Sultanpur news: सराफा डकैती कांड में शामिल दो बदमाशों की एसटीएफ से मुठभेड़, एक भाग निकला, दूसरा हुआ ढेर

 Headline 

सुल्तानपुर के चर्चित सराफा डकैती कांड में शामिल दो बदमाशों की बृहस्पतिवार की सुबह एसटीएफ से मुठभेड़ हो गई। इसमे एक मौके पर ढेर हो गया। दूसरा भाग निकला 






विस्तार

यूपी एसटीएफ की बृहस्पतिवार सुबह में सराफा डकैती कांड में शामिल दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश मौके से भाग निकला, लेकिन दूसरे बदमाश मंगेश यादव को गोली लगी। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। मंगेश यादव जौनपुर जिले के अहरौरा थाना बक्सा का रहने वाला था। 

28 अगस्त को शहर के ठठेरी बाजार में भरत जी सोनी की दुकान में डकैती हुई थी। पांच डकैत करीब डेढ़ करोड़ का सामान समेट कर भाग निकले थे। उन्हीं की तलाश में एसटीएफ समेत पुलिस की आठ टीमों को लगाया गया था।


आज भोर में दो बदमाश बाइक से हनुमान गंज बाईपास के पास से निकल रहे थे, तभी सीओ डीके शाही की अगुआई में एसटीएफ व कोतवाली देहात पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश भाग निकला। डकैती के आरोपी मंगेश मुठभेड़ में ढेर हो गया। अभी भी 10 बदमाशो की तलाश में पुलिस लगी हैं  

जो इस वारदात में शामिल हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं