Breaking News

Ambedkar Nagar news , रात में बिजली कट जाने पर पिस्टल लेकर फीडर पहुंचा सिपाही, की फायरिंग, खूब मचाया आतंक

 Headline 

यूपी के अंबेडकरनगर के एक इलाके में रात में बिजली कट जाने के बाद सिपाही पिस्टल लेकर फीडर पर पहुंच गया। बिजली घर पर फायरिंग कर आतंक फैलाने की कोशिश की









विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर के जाफरगंज बिजली घर के बेलउवा फीडर की बिजली मंगलवार की देर रात कट जाने पर पिस्टल के साथ पहुंचे सिपाही ने खूब उत्पात किया। आतंक फैलाने के लिए उसने  कई राउंड फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सरकारी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है


मालीपुर थाना क्षेत्र के जाफरगंज बिजली घर से बेलउवा बरियारपुर समेत दर्जनों गांवों की आपूर्ति होती है। मंगलवार की देर रात में तार टूट जाने पर कर्मचारी उसे ठीक करने में लगे थे। तभी बेलउवा बरियारपुर निवासी सिपाही शरद सिंह पने साथियों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दिया। बिजली कर्मचारी जितेन्द्र मिश्रा का आरोप है कि उसने कहा कि बिजली नहीं चलाओगे तो जान से मार दिया जाएगा। उसने ओमप्रकाश, गौरव, प्रवीन, अंगद, रक्षाराम, कृष्ण कुमार, शैलेन्द्र पांडेय, राकेश के ऊपर जान से मार देने की नीयत से दर्जन भर राउंड फायर किया। कर्मचारी जान बचाकर भागने लगे। बिजली कर्मचारी जितेन्द्र मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने प्राणघातक हमला एवं आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सरकारी पिस्टल, 22 जिंदा कारतूस एवं 18 खोखा भी बरामद किया है।

कोई टिप्पणी नहीं