Breaking News

Up news, अयोध्या से प्रयागराज के लिए बनेगा एक्सप्रेस-वे,

 Headline 

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे की बाईं तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग फोरलेन की जगह अब एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराने जा रहा है। इस 95 किलोमीटर के एक्सप्रेस- के निर्माण में कुल 5100 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी।






अयोध्या-प्रयागराज हाईवे की बाईं तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग फोरलेन की जगह अब एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराने जा रहा है। इस 95 किलोमीटर के एक्सप्रेस- के निर्माण में कुल 5100 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी। इसमें एक्सप्रेस-वे निर्माण के साथ किसानों के भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को भी शामिल किया गया है। निर्माण कार्य की शुरुआत से तीन साल में परियोजना को पूरा किया जाना है।राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय ने अयोध्या-प्रयागराज हाईवे को अब फोरलेन में तब्दील करने के बजाय नए सिरे एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराने की योजना बनाई है। 


40 मीटर होगी एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई

परियोजना के डीपीआर के अनुसार एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई 40 मीटर निर्धारित की गई है। इसमें 15-15 मीटर कर मुख्य एक्सप्रेस-वे का प्रत्येक तरफ का कैरिज-वे, दो मीटर का फोल्डर, सर्विस रोड को शामिल किया गया है। एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ प्रतिबंधित किया जाएगा। बीच से न मवेशी और न ही कोई वाहन प्रवेश कर पाएगा।


दो फेज में होगा निर्माण कार्य

राष्ट्रीय राजमार्ग के मानक के मानक के अनुसार दो फेज में एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें प्रत्येक फेज की लम्बाई 45-45 मीटर निर्धारित की गई है। प्रथम फेज में 84 कोसी परिक्रमा स्थल अयोध्या भरत कुण्ड परिक्रमा मार्ग से कटका तक 45 किमी की दूरी में बनेगा। दूसरा फेज कटका से गोंडे़ गांव सोनावां तक 45 किमी की दूरी में बनेगा। परियोजना की धनराशि में 60 फीसदी मुआवजा व 40 फीसदी धनराशि मुआवजा में खर्च होगी।





कोई टिप्पणी नहीं