UP News : तेंदुए से सहमे लोगों के बीच वायरल हुआ शेर का वीडियो, अमरोहा में मच गया हड़कंप
Headline : तेंदुए की दहशत के बीच मंडी धनौरा इलाके में एक शेर के होने का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर शेर पेट्रोल पंप के पास घूमते हुए दिख रहा है। पर माना जा रहा इस जगह पर शेर नहीं हैं वीडियो किसी दूसरे जगह का हैं
विस्तार
मंडी धनौरा क्षेत्र में तेंदुए से सहमे ग्रामीणों को कुछ लोग शेर का वीडियो वायरल कर डरा रहा है। रविवार से सोमवार की शाम तक सोशल मीडिया पर एक शेर का पेट्रोल पंप के पास घूमने का वीडियो वायरल होता रहा। वीडियो की पुष्टि किए बगैर लोग उसे एक दूसरे को भेजते रहे।
लोगों ने दावा किया कि यह वीडियो कमेलपुर मार्ग पर स्थित एक निजी कंपनी के पेट्रोल पंप का है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे पंप और कमेलपुर रोड पर स्थित पंप में काफी फर्क है। बताया जाता है कि यह वीडियो गुजरात के एक पेट्रोल पंप का है। स्थानीय पंप स्वामी रविवार से सोमवार तक लोगों को इसके बारे में स्थिति स्पष्ट करते रहे।
वीडियो की वजह से उसकी बिक्री पर भी प्रभाव पड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक शेर रात में एक निजी कंपनी के पेट्रोल पंप पर घूमता दिखाई दे रहा है। लोगों ने इस वीडियो को कमेलपुर मार्ग पर स्थित एक निजी कंपनी के पेट्रोल पंप का बताया। कुछ लोग उस पेट्रोल पर पहुँचे भी और जनकारिया लिया पर पर वीडियो उस पेट्रोल की नहीं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं