Breaking News

Varanasi : पुलिस की मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है।

 Headline :वराणसी में पुलिस की मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी गुलशन के रूप में हुई है। 

गिरफ्त में बदमाश... Up prime news










विस्तार

शिवपुर थाना क्षेत्र के रिंगरोड हरिपुर में बुधवार की देर रात 1:30 बजे शिवपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी गुलशन के रूप में हुई है। लूट मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी।


शिवपुर थाना प्रभारी उदय वीर सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी मनीष मिश्रा को सूचना मिली कि लूट मामले में वांछित बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हरिहरपुर रिंग रोड से गुजरने वाला है। इस पर टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश लहूलुहान हो गया। जबकि अंधेरे का लाभ लेकर एक बदमाश फरार हो गया।


क्राइम ब्रांच के अनुसार 23 जुलाई को शिवपुर थाना क्षेत्र के कानूनडीह में फाइनेंस कर्मी योगेश यादव को गोली मारकर बदमाशों ने एक लाख दो हजार नकदी और टैबलेट लूट लिया था। भदोही के औराई थाना क्षेत्र के उतरौत निवासी योेगेश यादव की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में छह अगस्त को एक बदमाश शिवा गिरफ्तार हुआ था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस को गुलशन की तलाश थी।


1 टिप्पणी: