हाईस्कूल गेट पर 11वीं के छात्र को मारी गोली, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
हाईस्कूल गेट पर 11वीं के छात्र को मारी गोली, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
विस्तार
जौनपुर: चंदवक थाना क्षेत्र के श्री गणेश राय इंटर कॉलेज के गेट पर बुधवार को 11वीं कक्षा के छात्र को गोली मार दी गई। छात्र के गले में दाहिनी तरफ गोली लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
घटना उस समय हुई जब 11वीं कक्षा का छात्र आदर्श कुमार सिंह अपनी अर्धवार्षिक परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकला। जैसे ही वह गेट के पास पहुंचा, अचानक किसी अज्ञात हमलावर ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।
आशनाई का मामला, पुलिस जांच में जुटी
प्रारंभिक जांच में आशनाई का मामला सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं छात्र के परिजन बदहवास हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं