Breaking News

नाले के पास नग्न अवस्था में मिली युवती की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

 नाले के पास नग्न अवस्था में मिली युवती की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

सांकेतिक फोटो : - up prime news 📰















विस्तार 

अयोध्या – कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के सहनवा गांव के बाहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिछले दो दिनों से लापता 22 वर्षीय युवती का शव नग्न अवस्था में एक नाले के पास पड़ा मिला। उसके खून से सने कपड़े भी कुछ दूरी पर बिखरे मिले, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों ने गुरुवार को युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह गांव के बाहर उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे दुष्कर्म की पुष्टि हो सके। पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही इस जघन्य अपराध का खुलासा किए जाने का दावा कर रही है।








कोई टिप्पणी नहीं