Breaking News

एसीआर न भरने पर यूपी में ग्रुप A और B अफसरों का जनवरी वेतन हो सकता है रोक!

 एसीआर न भरने पर यूपी में ग्रुप A और B अफसरों का जनवरी वेतन हो सकता है रोक!

CM Yogi file 📁 photo up prime news 📰











विस्तार


लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रुप 'A' और 'B' श्रेणी के अधिकारियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। यदि अधिकारी अपनी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) 2023-24 मानव संपदा पोर्टल पर समय से अपलोड नहीं करते हैं, तो उनका जनवरी माह का वेतन रोका जा सकता है।

सचिवालय प्रशासन विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को पत्र जारी कर यह निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों की ACR समय से ऑनलाइन दाखिल कराना सुनिश्चित करें। हाल ही में की गई समीक्षा में पाया गया कि सैकड़ों अधिकारियों ने अब तक अपनी स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट अपलोड नहीं की है।

प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन के रविंद्र नायक ने कहा कि जिन अधिकारियों की रिपोर्ट ऑनलाइन जमा नहीं हुई है, उनका जनवरी वेतन जारी न किया जाए। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से कुछ अधिकारियों ने ऑफलाइन रिपोर्ट जमा की है, जिसकी अपडेट रिपोर्ट जल्द उपलब्ध होगी। इसके बाद संबंधित विभाग आगे की कार्रवाई करेंगे।

सरकार की यह सख्ती अधिकारियों के लिए एक कड़ा संदेश है कि सरकारी नियमों का पालन अनिवार्य है, अन्यथा वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।








कोई टिप्पणी नहीं