Breaking News

अयोध्या: सपा सांसद डिंपल यादव के रोड शो पर मुकदमा, सरकारी आदेश के उल्लंघन का आरोप

 अयोध्या: सपा सांसद डिंपल यादव के रोड शो पर मुकदमा, सरकारी आदेश के उल्लंघन का आरोप

सपा सांसद डिंपल यादव। फोटो - up prime news











विस्तार

अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव के रोड शो को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला सरकारी आदेशों के उल्लंघन से जुड़ा है।

दरअसल, मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को डिंपल यादव ने भव्य रोड शो किया था। इस दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया गया। सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह की तहरीर पर अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

क्या हैं आरोप?

रोड शो के दौरान तय सीमा से अधिक वाहनों का इस्तेमाल किया गया, जिससे रायबरेली हाईवे की दोनों लेन जाम हो गईं। रोड शो कुमारगंज से मिल्कीपुर तक निकाला गया था, जिसमें बड़ी संख्या में सपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी थी।

अब प्रशासन इस मामले की जांच में जुटा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस केस में आगे क्या कार्रवाई होती है और चुनावी माहौल पर इसका क्या असर पड़ता है।








कोई टिप्पणी नहीं