वाराणसी में 5 लोगों के सामूहिक हत्याकांड का आरोपी विक्की गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा इनामी कातिल
वाराणसी में 5 लोगों के सामूहिक हत्याकांड का आरोपी विक्की गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा इनामी कातिल
![]() |
| आरोपी विशाल गुप्ता ऊर्फ विक्की |
विस्तार
वाराणसी | UP Prime News
पिछले साल पूरे शहर को दहला देने वाले भदैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी विशाल गुप्ता उर्फ विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भेलूपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 लाख के इनामी विक्की को दबोच लिया। विक्की पर अपने चाचा समेत पूरे परिवार के 5 लोगों की नृशंस हत्या का आरोप है।
पुलिस आयुक्त आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सनसनीखेज मामले की विस्तृत जानकारी देंगे।
क्या था पूरा मामला?
5 नवंबर 2024 की सुबह भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के परिवार के चार लोगों—पत्नी नीतू, बेटी गौरांगी और दो बेटों नमनेंद्र व सुबेंद्र—का शव उनके घर में बरामद हुआ था। चारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा, राजेंद्र का शव रोहनिया थाना क्षेत्र के मीरापुर रामपुर स्थित उसके निर्माणाधीन मकान में मिला था।
पुलिस जांच में सामने आया कि विक्की ने अपने मां-बाप की हत्या का बदला लेने के लिए यह हत्याकांड अंजाम दिया। विक्की के माता-पिता की हत्या का आरोप राजेंद्र पर था।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चला था अभियान
वाराणसी पुलिस ने आरोपी विशाल गुप्ता की तलाश में कई जगह दबिश दी थी, लेकिन वह लंबे समय से फरार था। उसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई के आदेश लेकर पुलिस ने राजेंद्र गुप्ता के घर पर नोटिस चस्पा कर दी थी और मोहल्ले में ढोल-नगाड़े बजवाकर उसकी जानकारी सार्वजनिक की थी।
घटना के बाद पीड़ित परिवार की अकेली बची बुजुर्ग शारदा देवी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और मकान की कुर्की रोकने की अपील की थी।
आरोपी विक्की की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। UP Prime News आपको इस हाई-प्रोफाइल केस से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले देता रहेगा
Reviewed by Up prime news
on
फ़रवरी 06, 2025
Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं