मथुरा: 70 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुईं PCS अधिकारी किरन चौधरी, भेजी गईं जेल
मथुरा: 70 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुईं PCS अधिकारी किरन चौधरी, भेजी गईं जेल
![]() |
| PCS अधिकारी किरन चौधरी फोटो :- up prime news |
विस्तार
मथुरा। जिला पंचायतराज अधिकारी (DPRO) PCS किरन चौधरी को विजिलेंस टीम ने उनके चालक बिजेंद्र सिंह के साथ 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मामला फरह ब्लॉक के झुडावई ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के भुगतान से जुड़ा है, जिसमें डीपीआरओ पर घूस मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने गुप्त जांच कर आरोपों की पुष्टि की और कार्रवाई को अंजाम दिया।
तीन टीमों की रणनीति से घूसखोर अधिकारी गिरफ्तार
UP Prime News को मिली जानकारी के अनुसार, विजिलेंस ने डीपीआरओ को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया।
पहली टीम ने घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तारी की।
दूसरी टीम ने मेडिकल परीक्षण कराया।
तीसरी टीम आरोपियों को मेरठ एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई।
गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
शिकायत के 10 दिन बाद हुई कार्रवाई
पीड़ित प्रताप सिंह राना ने लखनऊ विजिलेंस में 10 दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के भुगतान के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद विजिलेंस थाना आगरा सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया।
PCS अधिकारी के खिलाफ सबूत जुटाएगी विजिलेंस
एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई के लिए विजिलेंस की टीम मथुरा पहुंचेगी। वहां जिला पंचायतराज अधिकारी के कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें कब्जे में लेकर अधिक सबूत जुटाए जाएंगे, जिससे केस को मजबूत किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं