Breaking News

प्रयागराज से लौटते वक्त भीषण सड़क हादसा: हरदीचक गांव के 8 लोगों की दर्दनाक मौत, कोहराम मचा

 प्रयागराज से लौटते वक्त भीषण सड़क हादसा: हरदीचक गांव के 8 लोगों की दर्दनाक मौत, कोहराम मचा

स्कूल के पास  रखा शव फोटो :- up prime news 








विस्तार 

गोरखपुर, बांसगांव: प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे गाजीपुर के श्रद्धालुओं की गाड़ी को भीषण सड़क हादसे ने जान ले लिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में हरदीचक गांव के 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार की भोर जब शव गांव पहुंचे, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। चारों ओर चीख-पुकार और रोने-बिलखने की आवाजें गूंज उठीं।


सुबह 11:30 बजे जब ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए निकले, तो उन्होंने प्रशासन से जवाबदेही की मांग करते हुए माल्हनपार-खजनी रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी (DM) को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाएगा, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे।


कैसे हुआ हादसा?


गाजीपुर के श्रद्धालु प्रयागराज में स्नान कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी एक तेज रफ्तार वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही अमर सिंह, नित्या सिंह, सुधा चौरसिया, सुरेंद्र गुप्ता, लीलावती, श्याम सुंदर, पुष्पा देवी और इसरावती की मौत हो गई।


गांव में मचा कोहराम, हर तरफ मातम


गांव में सात शव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, और लोग इस हृदयविदारक घटना से सदमे में हैं।


प्रशासन की कार्रवाई


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। हालांकि, ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए डीएम को मौके पर बुलाने की मांग तेज हो गई।


अब क्या होगा आगे?


इस हादसे के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी? परिजनों को उचित मुआवजा मिले और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों, यह मांग ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने रखी है।


➡ आपकी राय: क्या प्रशासन को सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर दें
!

कोई टिप्पणी नहीं