Breaking News

गोरखपुर डबल मर्डर: ‘कुकर्मी’ कहकर चिढ़ाने पर दोस्त को दी दर्दनाक मौत, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार!

 गोरखपुर के भक्सा गांव में दो किशोरों की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा

Double murder picture :- up prime news 📰






विस्तार 

गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के भक्सा गांव में हुए डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस दिल दहला देने वाली वारदात में 17 साल के नाबालिग आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि मृतक उसे बार-बार ‘कुकर्मी’ कहकर सार्वजनिक रूप से चिढ़ाता था, जिससे गुस्से में आकर उसने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसके साथ मौजूद किशोर रिश्तेदार को भी मार डाला, ताकि राज़ खुलने की कोई गुंजाइश न रहे।

दर्दनाक हत्या की पूरी कहानी: पहले तड़पाया, फिर मौत के घाट उतारा

23 जनवरी को गांव के दो किशोर लापता हुए थे। जब पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की, तो गांव से दो किलोमीटर दूर उनकी साइकिल बरामद हुई। अगले दिन सरसों के खेत में दोनों के अर्धनग्न शव मिले, उनके हाथ-पैर बंधे थे और गला रेता गया था। मौके से एक खून से सनी पर्ची भी बरामद हुई, जिस पर मोबाइल नंबर लिखा था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

गिरफ्तार नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी बाल सुधार गृह जा चुका है। बाल सुधार गृह से लौटने के बाद मृतक उसे बार-बार चिढ़ाने लगा था। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

यूं दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

23 जनवरी को आरोपी बाइक से अपने दोस्त के साथ निकला और दोनों किशोरों का पीछा किया।

गांव से दूर सिवान में ले जाकर पहले उनके कपड़े उतरवाए और हाथ-पैर बांध दिए।

बदला लेने के लिए उसने पहले पीड़ित के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन जब वह चिल्लाने लगा, तो चाकू से उसकी गर्दन रेत दी।

दूसरा किशोर यह सब देख चुका था, इसलिए उसे भी मार दिया।

हत्या के बाद दोनों शवों को खेत में फेंककर घर चला गया।

गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई

हत्या के बाद आरोपी खलीलाबाद में अपने रिश्तेदार के घर छिपा था, लेकिन शक होने पर उसे वहां से भगा दिया गया। इसके बाद वह दिल्ली चला गया और जब हालात शांत लगने लगे तो गांव लौटने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे सहजनवां से गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल, उसका एक और नाबालिग साथी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

एसपी का बयान

गोरखपुर एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक नाबालिग आरोपी गिरफ्तार हो चुका है और उसने अपराध स्वीकार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है, जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं