Breaking News

"दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या पर फूट-फूटकर रोए सांसद अवधेश प्रसाद, बोले – न्याय नहीं मिला तो दूंगा इस्तीफा!"

 "दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या पर फूट-फूटकर रोए सांसद अवधेश प्रसाद, बोले – न्याय नहीं मिला तो दूंगा इस्तीफा!"

सपा सांसद अवधेश प्रसाद photo :- up prime news 


विस्तार 

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद युवती की निर्मम हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने इस घटना को निर्भया कांड से भी अधिक वीभत्स बताते हुए कहा कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।

सरकार पर बोला हमला, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "योगी सरकार सिर्फ ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अपराधी बेखौफ होकर ऐसे घिनौने अपराध कर रहे हैं।" उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पर जवाब मांगेंगे।

इंसाफ के लिए देंगे इस्तीफा

सांसद ने साफ कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अपराधियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को लेकर वह जनता के साथ सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे।


इस दौरान प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव सहित कई अन्य सपा नेता मौजूद रहे। उन्होंने भी इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं