UP Prime News: लखनऊ में दर्दनाक हादसा! 11 हजार वोल्ट की चपेट में आई बच्ची
UP Prime News: राजधानी लखनऊ के बीकेटी इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। घर की छत पर कपड़े उतार रही आठ साल की मासूम बच्ची 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची को तुरंत केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची के दोनों पैर और एक हाथ काटना पड़ सकता है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
![]() |
| घटना के बाद एकत्र लोग। - फोटो : up prime news |
विस्तार
क्या है पूरा मामला?
हरदोई निवासी सृष्टि तिवारी अपने फूफा सुशील कुमार पांडेय के घर बीकेटी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे सृष्टि छत पर गई, जहां छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसे करंट लग गया। परिजनों ने पहले उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप!
परिजनों का कहना है कि वे पिछले छह महीने से बिजली विभाग को हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए लगातार शिकायतें कर रहे थे, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। सुशील कुमार पांडेय की बेटी रंजना ने बीकेटी थाने में लिखित तहरीर भी दी है।
हालांकि, बिजली विभाग के एक्सईएन पंकज गुप्ता का कहना है कि पुरानी हाईटेंशन लाइन के नीचे मानक के विपरीत मकान का निर्माण कराया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि लाइन हटाने का प्रार्थना पत्र तो दिया गया था, लेकिन परिजन शिफ्टिंग की लागत जमा करने को तैयार नहीं थे। विभाग का कहना है कि वे प्लॉटिंग करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
इस दुखद घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग और अतिक्रमण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bhai ki news bhaut accha publish hoti hai
जवाब देंहटाएं