UP PRIME NEWS: कानपुर का सनसनीखेज 'सूटकेस हत्याकांड'! प्रेमिका का कत्ल कर लाश संग ली सेल्फी, फिर 95KM दूर यमुना में बहाया
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से दो महीने पहले हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती और फिर प्यार का दर्दनाक अंत तब हुआ जब प्रेमी ने शादी का दबाव और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी मिलने पर अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर शव को सूटकेस में भरा, बाइक से 95 किलोमीटर दूर ले गया, सूटकेस के साथ सेल्फी ली और फिर उसे यमुना नदी में फेंक दिया।
![]() |
| आकांक्षा का फाइल फोटो -photo : up prime news |
विस्तार
क्या है आकांक्षा हत्याकांड की पूरी कहानी?
हनुमंत विहार में दो माह पहले हुए इस हत्याकांड में पुलिस ने प्रेमी सूरज (फतेहपुर के बिंदकी निवासी) और उसके दोस्त आशीष (फतेहपुर के जाफरगंज निवासी) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 21 जुलाई को इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से सूटकेस के साथ ली गई सेल्फी भी बरामद की है, जो इस जघन्य अपराध का सबूत है।
कानपुर देहात के रूरा थाना इलाके के सुजनीपुर निवासी आकांक्षा (20) अपनी बड़ी बहन के साथ बर्रा में किराये पर रहती थी। एक साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती सूरज से हुई थी। करीब 10 महीने पहले आकांक्षा हनुमंत विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने लगी थी। बर्रा से रेस्टोरेंट की दूरी ज्यादा होने का बहाना बनाकर सूरज ने आठ महीने पहले आकांक्षा को हनुमंत विहार में किराये पर कमरा दिलवाया था।
![]() |
| आरोपी प्रेमी सूरज और उसका दोस्त आशीष -photo |
विवाद और हत्या की खौफनाक रात
21 जुलाई की शाम आकांक्षा को सूरज के किसी और लड़की से प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली। रात में जब सूरज कमरे पर पहुंचा तो दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर सूरज ने आकांक्षा की छाती पर ताबड़तोड़ घूंसे मारे और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
शव को ठिकाने लगाने के लिए सूरज ने अपने दोस्त आशीष को बुलाया। दोनों ने आकांक्षा के शव को एक सूटकेस में भरा और बाइक से बांदा के चिल्लाघाट पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद, उन्होंने सूटकेस के साथ एक सेल्फी ली और उसे अपने स्टेटस पर लगाया। इसके बाद, उन्होंने सूटकेस को यमुना नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
आकांक्षा की मां विजय श्री ने बताया कि हनुमंत विहार थाने में 8 अगस्त को बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, लेकिन तब पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जब मां ने 16 सितंबर को सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पुलिस ने सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सूरज और उसके दोस्त आशीष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
सूरज ने पुलिस को बताया कि आकांक्षा उस पर शादी का दबाव बना रही थी और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही थी, जिसके चलते उसने आकांक्षा की हत्या कर दी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और शव की तलाश की जा रही है।


Bhaut buri news hai
जवाब देंहटाएं