Breaking News

UP Prime News: मेरठ में ट्यूशन जाती छात्राओं से मनचलों ने की बदसलूकी, सरेराह रोका और नाचने को कहा; पुलिस जांच में जुटी

 मेरठ में ट्यूशन जाती छात्राओं से मनचलों ने की बदसलूकी, सरेराह रोका और नाचने को कहा; पुलिस जांच में जुटी

सांकेतिक -photo: up prime news














विस्तार 

मेरठ, यूपी प्राइम न्यूज़: मेरठ के गंगानगर इलाके में शनिवार को ट्यूशन जा रही दो छात्राओं को पांच मनचलों ने बीच रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि बाइक सवार इन युवकों ने छात्राओं के साथ अभद्रता की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उन्हें नाचने के लिए मजबूर किया। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया, तो मनचलों ने अश्लील टिप्पणियां शुरू कर दीं, जिससे दोनों छात्राएं बुरी तरह डर गईं और रोने लगीं।

घटना मेरठ की आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के पास हुई। पीड़ित छात्राओं में से एक ने तत्काल अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी। हालांकि, परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भावनपुर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

4 टिप्‍पणियां: