Breaking News

जौनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार!

 जौनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी! 07.10.2025 की देर रात भदोही थाना क्षेत्र में पुलिस टीम और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 99,747/- रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आधा दर्जन अपराधियों को धर दबोचा, जिनमें से एक बदमाश आदित्य सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

आरोपी फोटो :- up prime news 




























पुलिस को सूचना मिली थी कि सियाज वीलर वाहन पर सवार कुछ संदिग्ध व्यक्ति वस्तु व वाहनों की चेकिंग के दौरान जौनपुर की तरफ से आ रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश आदित्य सिंह पुत्र बृजनाथ सिंह को पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी फोटो :- up prime news






























गिरफ्तार अभियुक्तों में युवराज सिंह, हिमांशु सिंह, और आदित्य सिंह समेत कुल 06 अपराधी शामिल हैं। इन पर धोखाधड़ी के साथ-साथ अन्य कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता का आरोप है। पुलिस ने इनके पास से 315 बोर का 01 जिंदा कारतूस, 32 बोर का 02 जिंदा कारतूस और एक सियाज फोर व्हीलर वाहन बरामद किया है।
आरोपी फोटो :- up prime news
























पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।









कोई टिप्पणी नहीं