Breaking News

Karwa Chauth 2025: सुहागिनों के लिए शुभ दिन — पूजा के लिए मिलेगा 1 घंटा 14 मिनट का समय, जानें व्रत का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि

 करवा चौथ 2025 का पर्व इस बार 10 अक्तूबर (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद खास माना जाता है। यह पर्व पति की लंबी आयु, वैवाहिक सुख और समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है। इस साल करवाचौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त 1 घंटे 14 मिनट का रहेगा।

करवा चौथ 2025 :- up prime news







🔸 करवा चौथ की तिथि और मुहूर्त


चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 9 अक्तूबर रात 10:54 बजे


चतुर्थी तिथि समाप्त: 10 अक्तूबर रात 7:38 बजे


पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5:57 से 7:11 बजे तक


चंद्रोदय का समय: शाम 7:42 बजे


ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार करवाचौथ पर व्रत करने वाली महिलाओं को पूजा के लिए एक घंटा चौदह मिनट का शुभ समय मिलेगा।


🔹 करवा चौथ का धार्मिक महत्व


करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की उपासना करने से वैवाहिक जीवन में सुख, समृद्धि और अटूट प्रेम बना रहता है।

इस दिन महिलाएं चंद्रदेव को अर्ध्य देकर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती हैं।


🔹 पूजन विधि (Karwa Chauth Puja Vidhi)


शाम को स्नान कर लाल या गुलाबी वस्त्र धारण करें।


लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें।


एक लोटे में जल भरकर, उस पर नारियल रख दें और कलावा बांधें।


मिट्टी या तांबे के करवे में जल और ढक्कन में शक्कर भरें, फिर उस पर स्वास्तिक बनाएं।


धूप, दीप, अक्षत, फूल और मिठाई अर्पित करें।


करवा चौथ की कथा श्रद्धा से पढ़ें या सुनें।


चंद्रोदय के समय छन्नी से चंद्र दर्शन करें और जल अर्पित कर व्रत खोलें।


🔹 पूजन सामग्री सूची


लकड़ी का आसन, देसी घी, पान, कलश, हल्दी, रोली, मौली, मिठाई, छन्नी, चावल, दान सामग्री, अक्षत, चंदन, फूल, पीली मिट्टी, करवा, ढक्कन, कथा पुस्तक और फल आदि।

कोई टिप्पणी नहीं