Breaking News

Shamli में एक लाख के इनामी बदमाश नफीस ढेर, 34 मामलों में था वांछित!

 शामली, उत्तर प्रदेश:

UP Prime News को मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार की सुबह कांधला पुलिस और 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश नफीस के बीच भभीसा गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में नफीस मारा गया। नफीस पर लूट, गैंगस्टर, जानलेवा हमला और नकली करेंसी जैसे गंभीर अपराधों सहित कुल 34 मुकदमे दर्ज थे, और वह तीन मामलों में वांछित चल रहा था।

आरोपी नफीस file photo :- up prime news

शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि कांधला पुलिस भभीसा चौकी पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश नफीस गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

घायल आरोपी को हॉस्पिटल में भर्ती -:up। prime news

नफीस कांधला के मोहल्ला खेल का निवासी था और थाने का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस ने उसके पास से एक .32 बोर की पिस्टल, एक .315 बोर का तमंचा, एक खोखा, पांच जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

जाँच करते हुए पुलिस:-up prime news

इस सफल मुठभेड़ में कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार बाल-बाल बचे, क्योंकि बदमाश की फायरिंग में एक गोली उनके बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।

















कोई टिप्पणी नहीं