UP Prime News: गाजीपुर मुठभेड़ में तड़तड़ाईं गोलियां — 25 हजार का इनामी बदमाश घायल होकर दबोचा गया
गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी मुकेश उर्फ शिप्पू राजभर घायल होकर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी का मोबाइल बरामद।
![]() |
| पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो: up prime news |
विस्तार
UP Prime News — गाजीपुर
गाजीपुर जिले में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश मुकेश उर्फ शिप्पू राजभर पुलिस की गोली से घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस टीम ने मौके से एक तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस और चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया।
कैसे हुआ मुठभेड़
सीओ कासिमाबाद शुभम वर्मा के अनुसार, मिशन शक्ति 5.0 के तहत चल रहे अपराध विरोधी अभियान में थाना खानपुर प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक इनामी बदमाश चांदपुर मोड़ पर मौजूद है।
कौन है यह इनामी बदमाश?
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश उर्फ शिप्पू राजभर पुत्र राधे उर्फ राधेश्याम राजभर, निवासी सिगारपुर गहिरा, थाना खानपुर, गाजीपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ जौनपुर और गाजीपुर में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं — जिनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराएं शामिल हैं।
पुलिस टीम की सराहना
मुठभेड़ और गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी खानपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी सिधौना कमल भूषण राय, और चौकी प्रभारी मौधा राम बाबू सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं