UP Prime News: अखिलेश यादव का फेसबुक पेज अचानक बंद — चार घंटे से अधिक बीते, कारण अब तक अज्ञात
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज शुक्रवार शाम अचानक बंद कर दिया गया।
शाम करीब 6 बजे से पेज ऑफलाइन है और चार घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इसे अब तक बहाल नहीं किया गया है।
![]() |
| Akhilesh yadav file 📁 photo -:up prime news |
फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा की ओर से इस कार्रवाई का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।
यह घटना सामने आने के बाद सपा समर्थकों और डिजिटल टीम में हलचल मच गई है।
तकनीकी खामी या शिकायत का असर?
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के बाद सपा की ओर से मेटा (Facebook) को ई-मेल भेजा गया, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
सूत्रों का मानना है कि यह तकनीकी खराबी भी हो सकती है, लेकिन यह भी संभावना जताई जा रही है कि कंटेंट या राजनीतिक शिकायत के चलते फेसबुक ने अस्थायी रूप से पेज ब्लॉक किया हो।

कोई टिप्पणी नहीं