Breaking News

UP Prime News: अयोध्या में भीषण धमाका — घर मलबे में बदल गया, पांच की मौत, कई बच्चे घायल, मौके पर भारी पुलिस बल

 अयोध्या:

अयोध्या जिले के भदरसा नगर पंचायत के भरतकुंड क्षेत्र के महाराणा प्रताप वार्ड (पगलाभारी गांव) में गुरुवार शाम एक भीषण धमाका हुआ, जिससे एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

इस हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोग, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मौके पर जुठी पुलिस -:up prime news












धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

रेस्क्यू टीम लगातार मलबा हटाने का काम कर रही है, क्योंकि आशंका है कि कुछ लोग अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं।


घटना गांव निवासी रामकुमार उर्फ पारसनाथ के मकान में हुई, जो गांव के बाहर नया घर बनवाकर रहते थे।

शाम करीब 7:30 बजे जबरदस्त धमाके की आवाज के साथ पूरा मकान धराशायी हो गया।


पुलिस सूत्रों का कहना है कि विस्फोट की वजह पटाखे या गैस सिलेंडर हो सकती है, हालांकि मौके पर ईंधन गैस की गंध भी महसूस की गई है।

फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटी है, ताकि सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।


जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने पांच शवों की पुष्टि की है, जबकि कई घायलों का इलाज जारी है।

घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।





















कोई टिप्पणी नहीं