Breaking News

UP Prime News: शाहजहांपुर में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, युवती को भगाने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या,

 UP Prime News: शाहजहांपुर में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, युवती को भगाने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

सांकेतिक फोटो :- up prime news










शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव सप्ताराय में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पांच साल पहले दूसरे समुदाय की युवती को अपने साथ ले जाने वाले 30 वर्षीय ओंकार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, खेतिबाड़ी करने वाला ओंकार करीब पांच साल पहले दूसरे समुदाय की एक युवती को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने युवती को खोजकर उसके परिजनों को सौंप दिया था, जबकि ओंकार को जेल भेज दिया गया था। वह इस समय जमानत पर जेल से छूटा हुआ था।

मंगलवार शाम करीब छह बजे ओंकार खेत में था, तभी कुछ आरोपियों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। सिर पर लाठी के कई वार लगने से ओंकार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस की जांच जारी

सूचना मिलते ही एसपी राजेश द्विवेदी, सीओ सदर और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से तीन गिलास और शराब का एक पौव्वा भी मिला है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले में तहरीरी रिपोर्ट प्राप्त हो गई है और FIR दर्ज की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है।

यह मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं