Breaking News

UP PRIME NEWS: वाराणसी में दर्दनाक हादसा, टैंकर ने बाइक सवार दंपति और मासूम बच्चे को कुचला, तीनों की मौत

 वाराणसी: रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी पुलिस चौकी के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके एक साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों एक टैंकर की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में मातम पसर गया है।

वाराणसी में दर्दनाक हादसा File photo :-up prime news 













जानकारी के अनुसार, मृतक बाइक सवार दंपति अपने बच्चे के साथ कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक व्यक्ति की जेब से एक आधार कार्ड मिला है, जिससे उनकी पहचान ओमप्रकाश सिंह (31) के रूप में हुई है। पुलिस अब उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह दुर्घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है और वाहन चालकों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर देती है।

`











कोई टिप्पणी नहीं